ताजासमाचार

जीरन क्षेत्र में आदिवासी व्यक्ति की सरकारी कुएं में गिरने से मौत, पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal November 15, 2024, 6:02 pm Accident

नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र के दलपतपुरा गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही जीरन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया। वही पंचनामा बनाकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

परिवार जनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम उदयराम पिता नन्दा भील उम्र 80 वर्ष निवासी दलपतपुरा बताया जा रहा है। जो अपनी पत्नी के साथ रहते थे। सुबह पत्नी गांव में ही किसी गमी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। तभी मृतक व्यक्ति

विज्ञापन
Advertisement
हमेशा की तरह बकरियां चराने के लिए निकला था। इसी दौरान हादसा हो गया। इस हादसे की जानकारी दोपहर 1 बजे के लगभग परिवार जनों को लगी तो जीरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिस पर जीरन पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण और परिवारजनों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

वही पंचनामा बनाकर परिवारजनों के बयान लेकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सोपा जाएगा। वही मर्ग कायम कर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Post