ताजासमाचार

अवैध खनन के खिलाफ जीरन प्रशासन व पुलिस की कार्यवाही, चार ट्रेलर एवं एक पोकलेन मशीन जप्त

Pradesh Halchal November 10, 2024, 7:33 pm Prasasanik

नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशों पर रविवार को तहसीलदार जीरन नवीन गर्ग के नेतृत्व में राजस्व पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम ने ग्राम हरनावदा के मजरा गोविंदपुरा में अवैध उत्तखनन को लेकर चार ट्रेलर एवं एक पोकलेन मशीन जप्त करने की कार्यवाही की गई।

जानकारी मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम को मौके पर देखकर अवैध उत्खनन करने वाले अधिकारियों की गाड़ी को देखकर भाग गए । टीम ने मौके पर से चार ट्रेलर व एक पोकलेन मशीन जप्त कर खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर की सुपुर्दगी में दी है ।मौके पर

विज्ञापन
Advertisement
तहसीलदार नवीन गर्ग, थाना प्रभारी मनोज जादौन के साथ जीरन का पुलिस बल, पटवारी नवीन तिवारी व राधेश्याम सोनगरा उपस्थित थे।

Related Post