ताजासमाचार

एसपी का आकस्मिक निरीक्षण, मनासा और कुकड़ेश्वर थाने की व्यवस्थाओं का लिया जाएगा, दिए सख्त निर्देश, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal September 2, 2024, 8:07 pm Prasasanik

नीमच जिले के पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल लगातार जिले में बेहतर पुलिसिंग और आम जनता का पुलिस पर भरोसा बना रहे, वही अपराधियों में डर हो इसको लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आज भी पुलिस कप्तान ने मनासा और कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे से लगाकर थाने में साफ सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। 

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस इकाईयों का औचक निरीक्षण कर पुलिस की कार्य प्रणाली की समय-समय पर समीक्षा हेतु दिशा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस

विज्ञापन
Advertisement
अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अनुविभाग मनासा अन्तर्गत पुलिस थाना मनासा एवं कुकडेश्वर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रुप से हवालात को चैक किया गया, जिसमें हवालात में साफ-सफाई रखने, हवालातों के रोशनदान को बंद करने एव हवालात के अन्दर बने शौचालय की साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिती के बारे में जानकारी ली एव सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालु रखने एव सीसीटीवी कैमरों का बेकअप सिस्टम बेहतर रखने हेतु थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया। यदि सीसीटीवी कैमरो में किसी प्रकार की समस्या होती है उसके बारे में
विज्ञापन
Advertisement
त्वरित रुप से वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जावे एंव सीसीटीवी कैमरो की स्क्रीन थाना प्रभारी के कक्ष के साथ-साथ एक ओर अतिरिक्त स्क्रीन थाने के एचसीएम कक्ष में लगाने हेतु निर्देशित किया।

थाने के रजिस्टर गुण्डा, एचएस, जिला बदर रजिस्टर चौक कर सीसीटीएनएस एंट्री में मुख्य रूप से माननीय न्यायालय से प्राप्त संमस वांरट को तामील कराकर उसी माध्यम से वापस माननीय न्यायालय को भेजने हेतू निर्देशित किया। थानें के सभी रजिस्टर को अपडेट रखने एवं साफ सफाई व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर वारंट तामीली एमएलसी रजिस्टर, गुण्डा, एचएस फाईल स्थाई वारंट फाईल

विज्ञापन
Advertisement
का अवलोकन कर निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियो एवं आदतन आरोपीयो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये।

Related Post