ताजासमाचार

डिकेन मुख्य मार्ग पर खुला जाम, एसडीएम और एएसपी की समझाइश के बाद परिवार ने ख़त्म किया हंगामा, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal August 23, 2024, 11:24 am Prasasanik

नीमच के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के डिकेन नगर में मुख्य मार्ग पर बीते कल हुई हत्या के मामले में मृतक परिवार जनों ने सुबह से शव को रखकर जाम लगा रखा था। जिसको लेकर एसडीएम और एएसपी की समझाइश के बाद मृतक परिवार जनों ने हंगामा खत्म किया।

दरअसल बीते कल महेश पाटीदार और आमीन पिता फारूक निवासी डिकेन के बीच आपसी विवाद हुआ था। इस विवाद में महेश पाटीदार ने आमीन की हत्या कर दी गई थी। डिकेन पुलिस ने तुरंत आरोपी को राउंडअप किया। इसके बाद सुबह से मृतक परिवार जनों ने शव रखकर डीकेन मुख्य मार्ग पर

विज्ञापन
Advertisement
जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार जनों की मांग थी कि उन्हें 50 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाए। वहीं आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाएं।

मुख्य मार्ग पर लगे जाम की सूचना मिलते ही जावद एसडीएम राजेश शाह और एएसपी नवल सिंह सिसोदिया सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवारजनों से बातचीत कर समझाइश का प्रयास किया गया। घंटो तक चली बातचीत के बाद आखिरकार आर्थिक सहायता राशि का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और जो भी सहायता होगी, वह प्रशासन करने का प्रयास करेगा। वही एसडीएम का कहना है कि आरोपी के

विज्ञापन
Advertisement
अवैध अतिक्रमण के बारे में जानकारी जुटाई जा रही, अगर कोई भी अवैध अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे धराशाई करने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मृतक परिवार जनों ने संतुष्ट होते हुए हंगामा खत्म किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

Related Post