ताजासमाचार

जावद क्षेत्र में गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते हुए तीन ट्रेक्टर जप्त, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal August 21, 2024, 7:50 pm Prasasanik

नीमच जिले में खनिजों के अवैध परिवहन की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को लेकर नवागत कलेक्टर हिंमाशु चन्द्रा के निर्देशों पर आज दिनांक 21.08.2024 को खनिज अधिकारी मो. आरिफ खान एवं सहा. खनि अधिकारी गजेन्द्र डावर द्वारा जावद क्षेत्र में गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते हुए तीन ट्रेक्टर जप्त किये गये ।

जप्त ट्रेक्टरो को पुलिस थाना जावद की अभिरक्षा में दिया गया। तीनो ट्रेक्टरो पर नंबर अंकित नही पाये गये। वाहनो का विवरण निम्नानुसार है ट्रेक्टर चेचिस नंबर - NMG7EGE0220 - यूवो 275 डीआई, ट्रेक्टर इंजन नं. NLDBCBU072 - महिन्द्रा 285 डीआई, ट्रेक्टर - इंजन नं. -

विज्ञापन
Advertisement
RPLSHEN0338 - महिन्द्रा 275 को जप्त किया गया।

खनिज अधिकारी द्वारा बताया गया कि खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Post