ताजासमाचार

नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने, न्यायिक अधिकारीगणों के साथ बैठक सम्पन्न

Pradesh Halchal November 9, 2023, 4:59 pm Prasasanik

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार नीमच जिले में 9 दिसम्बर 2023 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लक्षित समस्त श्रेणी राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को प्रधान जिला न्यायाधीश , अध्यक्ष सुशांत हुद्दार एवं सचिव जिला प्राधिकरण विजय कुमार सोनकर द्वारा जिले के समस्त न्याय के साथ ऑफलाईन एवं ऑनलाईन माध्यम से अध्यक्ष महोदय के विश्राम कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

जिले के समस्त न्यायालयों द्वारा उक्त नेशनल लोक

विज्ञापन
Advertisement
अदालत में निराकरण हेतु विभिन्न प्रकृति के लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण को गये। उक्त संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं द्वारा न्यायाधीशगणो से चर्चा में बताया , कि लंबित प्रकरणों में समझौते की सम्भावना को देखते हुये पक्षकारों को सूचना पत्र जारी किये जायें। समझौता योग्य प्रकरणों में पेशी पर आने वाले पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण से होने वाले लाभ के बारे में। अवगत कराये। संबंधित प्रकरणों में यदि आवश्यक हो , तो प्रीसिटिंग मीटिंग का आयोजन किया जाये , पक्षकारों के हितों को प्राथमिकता दी जाये। उक्त आयोजित बैठक में जिला एवं तहसील
विज्ञापन
Advertisement
मुख्यालय से समस्त न्यायाधीशगण द्वारा सहभागिता की गई।
उल्लेखनीय है , कि 9 दिसम्बर 2023 ( शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय नीमच सहित तहसील मुख्यालय मनासा , जावद एवं रामपुरा में भी किया जा रहा है।

Related Post