विधानसभा निर्वाचन – 2023 के दृष्टिगत रखते हुए , न्यूज चैनलों पर निर्वाचन संबंधी समाचारों , आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन से संबंधित समाचारों व पेड न्यूज पर सघंन निगरानी के लिए एमसीएमसी कमेटी का गठन किया गया है। आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही , एमसीएमसी कमेटी ने कार्य प्रारम्भ कर दिया है।
कलेक्टोरेट नीमच में द्धितीय मंजिल पर एमसीएमसी कक्ष बनाया गया है। एमसीएमसी कक्ष में आठ टेलीविजन लगाए गए हैं । जिनके माध्यम से न्यूज चैनलों को 24 X 7 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। न्यूज चैनलों के सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के लिए तीन शिफ्टों में अधिकारी-कर्मचारी लगाए गए हैं । जिनके द्वारा न्यूज चैनलों , समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में निर्वाचन संबंधी समाचारों , आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन से संबंधित समाचारों व पेड न्यूज की सघ ं न मानीटरिंग की जा रही है। समाचार - पत्रों की निर्वाचन संबंधी कतरनों का संकलन भी किया जा रहा है।