ताजासमाचार

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण का खेल, महेश के साथ दीपक और विनोद चार पार्टनर शामिल, रतनगढ़ के कस्मारिया सहित कई और जगह भी अवैध अतिक्रमण

Pradesh Halchal May 2, 2023, 5:35 pm Prasasanik

नीमच जिले के जावद अनुविभाग के रतनगढ़ टप्पा क्षेत्र इन दिनों सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण ताओं का अड्डा बन चुका है। इसका मुख्य कारण रतनगढ़ क्षेत्र में प्रशासन अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निभा पा रहा, बल्कि अवैध अतिक्रमण ताओं को संरक्षण देता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि एक नहीं बल्कि कई जगह पर अवैध अतिक्रमण करते हुए शासकीय भूमि को हड़पने का खेल खेल रहे हैं।

पिछले दिनों रतनगढ़ के मुक्तिधाम स्थित सुलभ कांपलेक्स के पास में छुट भैया नेताओं द्वारा

विज्ञापन
Advertisement
अवैध अतिक्रमण करते हुए शासकीय भूमि को हड़पने के मामले में समाचार प्रकाशित किया गया था जिसके बाद में स्थानीय हल्का पटवारी ने प्रतिवेदन बनाकर रिपोर्ट पेश की तो इसमें उपाध्यक्ष पति शिवनंदन छिपा और पार्षद राजेंद्र मुदंडा का सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण पाया गया। साथ ही इसके पास मे महेश सुथार नामक व्यक्ति का भी शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण पाया गया। जिसको भी तहसील कार्यालय रतनगढ़ से सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामले में फिलहाल नोटिस जारी किया गया है।

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामले में महेश सुथार को लेकर जानकारी जुटाई गई तो

विज्ञापन
Advertisement
जानकारों ने बताया कि रतनगढ़ के पास कस्मारिया गांव में भी 5 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बाड़ा बनाने का काम महेश सुथार द्वारा किया गया है। यही नहीं बल्कि कई अन्य जगह भी उक्त व्यक्ति के सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण है।

रतनगढ़ के मुक्तिधाम के पास में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामले में नगर में चर्चा है कि महेश सुथार ने अपने पार्टनर दीपक, विनोद और एक अन्य के साथ मिलकर सरकारी जमीन को हड़पने का खेल खेला। इसके लिए कागजों में ओने पौने दाम पर अन्य जगह जमीन की

विज्ञापन
Advertisement
खरीदी की गई। जिसके बाद में सरकारी जमीन पर कब्जा कर सरकारी जमीन को हड़पने का खेल किया गया। साथ ही महेश के पार्टनर दीपक ने इन दिनों गरवाडा रोड पर अवैध कॉलोनी काटते हुए लोगों के साथ फर्जीवाड़ा की भी किया गया है, मामले में चर्चा है कि एक नोटिस भी जारी किया गया था जो फिलहाल ठंडे बस्ते में है। जिसका भी जल्द पूरा खुलासा किया जाएगा । 

खैर देखना यह होगा कि जावद क्षेत्र में रतनगढ़ टप्पा क्षेत्र में सबसे ज्यादा अवैध अतिक्रमण सरकारी भूमियों पर कब्जे, साथ ही आदिवासी परिवारों की भूमियों पर अवैध अतिक्रमण के मामले लगातार

विज्ञापन
Advertisement
सुर्खियां बटोर रहे हैं ऐसे में क्या लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा या फिर क्षेत्र में ऐसे ही अवैध अतिक्रमण को बढ़ावा मिलता रहेगा।

Related Post