ताजासमाचार

ग्राम परलाई तहसील सिंगोली में तीन दिवसीय आधार कैंप का आयोजन, एसडीएम की क्षेत्रवासियों से अपील

Pradesh Halchal December 6, 2022, 6:43 pm Prasasanik

नीमच जिले के जावद विकासखंड के दूरस्थ इलाके में निवासरत आमजन की सुविधा हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवानी गर्ग द्वारा दिनांक 7,8 एवं 9 दिसंबर को ग्राम परलाई तहसील सिंगोली में आधार बनाए जाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आस पास के समस्त ग्रामों के ऐसे व्यक्तियों को जिनके पास आधार नहीं है, आधार कार्ड बनाकर दिए जायेंगे। 

एसडीएम शिवानी गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया की सिंगोली तहसील के ग्राम परलाई और आसपास की जनता जिनके पास आधार कार्ड नहीं है विशेष कैम्प में शामिल होकर अपना आधार कार्ड बनाए ताकि कोई भी हितग्राही

विज्ञापन
Advertisement
आधार न होने से किसी भी योजना का लाभ लेने से वंचित न रहें।

Related Post