ताजासमाचार

जिला पंचायत नीमच की समितियों का गठन 30 सितंबर को होगा, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal September 24, 2022, 7:16 pm Prasasanik

जिला पंचायत नीमच की स्थायी समितियों के गठन हेतु अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी नेहा मीना द्वारा जिला पंचायत के सम्मेलन के लिए 30 सितंबर 2022 को प्रातः 11:30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच मे आयोजित किया जा रहा है। एडीएम नेहा मीना ने जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को इस सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए सूचित किया है। 

उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिला पंचायत नीमच की समितियों के गठन के लिए जिला पंचायत का सम्मेलन 2 अगस्त को नियत किया गया था जिसमें कोरम पूरा नहीं होने के कारण समितियों के

विज्ञापन
Advertisement
गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी अतः अब पुनः 30 सितंबर को जिला पंचायत की विभिन्न समितियों के गठन की प्रक्रिया की जाएगी। यह जानकारी जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री अरविंद कुमार डामोर ने दी।

Related Post