ताजासमाचार

नहीं रहे ग्राम नवलपुरा के पटेल पं. मांगीलाल नागदा, परिवार व समाज हुआ गमगीन

Pradesh Halchal September 16, 2022, 10:27 pm Samajik

नीमच। समीपस्थ ग्राम नवलपुरा के पटेल साहब श्री मांगीलाल नागदा का निधन हो गया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 03 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके शोक की सूचना मिलते ही परिवार व पूरे नागदा-मेनारिया समाज में शोक की लहर छा गई। वे वरिष्ठ भागवताचार्य पंडित घीसालाल नागदा व प्रकाश चंद्र और राज कुमार के पूज्य पिताजी और कपिल, पुष्कर, अभिषेक व कुलदीप के दादाजी थे। 85 वर्षीय स्व. श्री नागदा समाजसेवी होकर धार्मिक प्रवृत्ति के धनीं थे। उनकी शवयात्रा शनिवार 17 सितंबर 2022 को सुबह 09 बजे "राज निवास" ग्राम नवलपुरा से निकलेगी। उनके निधन पर नागदा-मेनारिया समाज के

विज्ञापन
Advertisement
राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता ने भी शोक व्यक्त किया है।

Related Post