ताजासमाचार

नीमच नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष बरसते पानी में निकले लोगों की सुध लेने, रहवासी क्षेत्रों  में भरा पानी, जलकुंभी को लेकर नपा टीम को दिए मोके पर निर्देश, पढिए खास खबर

Pradesh Halchal August 11, 2022, 3:57 pm Prasasanik

नीमच शहर में जनता ने अपने प्रतिनिधि चुने हैं और चुनने के बाद से ही बहुत कम प्रतिनिधि होते हैं जो जनता और गरीब लोगों की सुध लेने के लिए उनके बीच पहुंचते हैं। वरना कुर्सी मिलने के बाद तो लोगों को सिर्फ महल दिखाई देते हैं झोपड़ी और गरीब लोगों की तरफ कोई ध्यान देना नहीं चाहता। ऐसी कुछ तस्वीरें बरसते पानी में नीमच शहर में देखने को मिली।

नीमच शहर की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष रंजना करण परमार अपने पदभार ग्रहण से पहले ही तेज बारिश में शहरवासियों की सुध लेने के लिए गरीब बस्ती में पहुंची। जहां भगवानपुरा

विज्ञापन
Advertisement
आवासीय गरीब बस्ती के इलाकों में घुटनों घुटनों तक पानी भर गया था। वहां पहुंचकर उपाध्यक्ष ने मौका मुआयना किया और नपा कर्मचारियों को बुला कर मौके पर जेसीबी की सहायता से पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई। वही अवैध अतिक्रमण के कारण कहीं अगर पानी निकासी रुक रही है तो उसे भी जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

इसी के साथ बरसते पानी मे उपाध्यक्ष रंजना करण परमार चमडा कारखाना, प्राइवेट बस स्टैंड रपट, स्कीम नंबर 34 रपट सहित कई पुलियाओ का निरीक्षण करने पहुंची, जहां पर नगरपालिका के जिम्मेदारों ने जलकुंभी को साफ नहीं किया। जिसके चलते ऐसे

विज्ञापन
Advertisement
क्षेत्र में तेज पानी में रहवासी क्षेत्रों में पानी भर जाने की संभावना है। मौके पर निरीक्षण कर उपाध्यक्ष ने तुरंत नगरपालिका कर्मचारियों को बुलाकर जेसीबी की सहायता से तुरंत जलकुंभी को हटाने के निर्देश दिए। ताकि तेज बारिश होने से जलकुंभी के कारण हालात ना बिगड़े। एक जगह तो जेसीबी कि सहायता से जलकुंभी को हटाने का काम भी शुरू किया गया।

नव निर्वाचित उपाध्यक्ष रंजना करण परमार बरसते पानी में गरीब लोगों की सुध लेने पहुंची। जिसको लेकर शहर की जनता नव निर्वाचित उपाध्यक्ष शिक्षा रंजना करण परमार की तारीफ करते दिखाई दे रही है। वही इस मौके

विज्ञापन
Advertisement
पर जिला मंत्री ललित ग्वाला, जिला मीडिया प्रभारी ओम काबरा, युवा मोर्चा शुभम चौहान उपस्थित थे।

Related Post