ताजासमाचार

मनासा में रात्रिकालीन क्रिकेट का आयोजन 30 मई से, विजेता होंगे पुरुस्कृत

Pradesh Halchal May 29, 2022, 4:26 pm Samajik

मनासा क्रिकेट क्लब एवम ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मनासा यूथ कप 2022 रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज शाम 6 बजे से स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पर होगा।

स्पर्धा में रावतभाटा, नीमच, छोटीसादडी, मंदसौर, सीतामऊ, डिकेन, बरखेड़ा एवम मनासा क्षेत्र के आसपास की कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। 

स्पर्धा की विजेता टीम को 31000 रुपए एवम उपविजेता टीम को 15000 रुपए पुरुस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे। साथ ही स्पर्धा के प्रायोजको द्वारा अन्य आकर्षक पुरुस्कार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए दिए जाएंगे। आज प्रथम दिन स्पर्धा के 4 मुकाबले खेले जायेंगे। स्पर्धा दिनांक

विज्ञापन
Advertisement
30 मई से 04 जून के बीच खेली जाएगी।

Related Post