ताजासमाचार

32 वर्षीय महिला की मौत, सुबह 5 बजे अचानक हुई बेहोश, फिर लाए परिजन अस्पताल, पढिए पूरी खबर

नीमच - October 10, 2024, 11:54 am Technology

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ठीकरिया गांव में सुबह 5 बजे सर्प दंश से एक 32 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया। घटना के बाद महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत्य घोषित किया।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला का नाम पेफा बाई पति भूरालाल उम्र 32 वर्ष जाति बंजारा निवासी ठिकरिया है। जो सुबह 5 बजे उठकर अपने घर पर गाय भैंस को चारा डाल रही थी। तभी वहां पर महिला अचानक गिर गई। परिजनों ने सांप को महिला के पास से जाते हुए देखा। घटना के तुरंत बाद महिला को उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया। वही शव का पीएम करवा कर परिजनों को सोपा गया और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Post