ताजासमाचार

पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद, दिनदहाड़े दामाद ने ससुर को मारा चाकू, शासकीय अस्पताल रेफर, पुलिस ने आरोपि दामाद को पकड़ा, पत्नी के मायके आने से था नाराज

डेस्क रिपोर्टर November 23, 2023, 2:16 pm Technology

दिनदहाड़े एक युवक ने सब्जी विक्रेता पर हमला कर दिया। इस घटना में सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे बड़वाह के शासकीय अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है। घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है। जिस युवक ने चाकू से हमला किया है, उसे बड़वाह पुलिस ने पकड़ लिया है।पुलिस को प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपी ने अपने ही ससुर पर यह प्राणघातक हमला किया था। उसका कारण पत्नी से विवाद के बाद वह मायके में ही थी। जिसे लेकर आरोपी पति नाराज था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह गवली मोहल्ला निवासी राजेंद्र जैन 56 वर्षीय तिलक मार्ग स्थित सत्यनारायण मंदिर के समीप सब्जी का ठेला लगा रहा था।इसी दौरान उसका दामाद महिपाल सिंह मौर्य निवासी निमाड़खेड़ी आया और उसने अचानक चाकू से हमला कर दिया। महिपाल ने अपने ससुर के पेट और बायीं जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

आरोपित महिपाल घटना को अंजाम देकर भाग रहा था, लेकिन आसपास लोगों की तत्परता से उसे पकड़ लिया। वहीं क्षेत्रीय निवासी छात्र नेता हर्षित चन्द्रवंशी ने घायल राजेंद्र को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर किया है। हत्या के प्रयास को लेकर आरोपित की क्या मंशा थी। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

इधर, राजेंद्र के घायल होने की खबर लगते ही उनकी पत्नी एवं बहू भी पुलिस थाने पहुंची। यहां बहु प्रिया जैन ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद था, लेकिन यह इतना बड़ा भी नहीं था कि दामाद अपने ससुर को चाकू मार दे। तीन दिन पहले रविवार को ही दीदी और जंवाई का उनके घर निमाड़खेड़ी में विवाद की स्थिति होने पर ससुर राजेंद्र अपनी बेटी के ससुराल जाकर उसे बड़वाह लेकर आए थे।

तब दीदी के ससुर भी उन्हें समझने के लिए बड़वाह आए थे, लेकिन उन्होंने कुछ दिन बाद उन्हें भेजने के लिए कहा था। इसके चलते दीदी अपने मायके बड़वाह में ही थी और आज अचानक सुबह दामाद ने आकर अपने ससुर पर चाकू से वार कर दिया। दोनों की शादी को 13 साल से अधिक हो गया है। उनके दो बेटे भी है। घटना के बाद एसडीओपी अर्चना रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।

Related Post