ताजासमाचार

इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, आरोपि और मां व बहन ने की मारपीट, दो पुलिसकर्मी घायल,  तीनों के खिलाफ केस दर्ज

डेस्क रिपोर्टर November 6, 2023, 12:49 pm Technology

मक्सी रोड स्थित पंवासा निवासी इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार रात पंवासा पुलिस पहुंची थी। आरोपित व उसकी मां व बहन ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया है। आरोपित के खिलाफ आगर में लूट का केस दर्ज है। उस पर तीन हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।

पंवासा टीआइ करण खोवाल ने बताया कि शनिवार रात पंवासा क्षेत्र में रहने वाले बदमाश कार्तिक के बारे में सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर आया हुआ है। इस पर थाने से एसआइ सावित्री कटारा, आरक्षक वीरेंद्र जाट, अविनाश व अन्य पुलिसकर्मी कार्तिक को गिरफ्तार करने के लिए गए थे।

पुलिस टीम ने कार्तिक को जैसे ही उसके घर से गिरफ्तार किया उसकी मां संगीता व बहन मोनिका व उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और ईंट फेंकना शुरू कर दिया। इससे आरक्षक वीरेंद्र व अविनाश घायल हो गए।

कार्तिक के खिलाफ चिमनगंज, पंवासा व आगर के कानड़ में 14 केस दर्ज हैं। कानड़ में हुई लूट के मामले में आरोपित कार्तिक फरार है। उस पर तीन हजार रुपये का भी इनाम घोषित है। पुलिस ने कार्तिक सहित उसकी मां व बहन को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है।

Related Post