जावद थाना क्षेत्र में एक शख्स के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस मामले की जांच कर रही है|
जानकारी के मुताबिक जवाद थाना क्षेत्र के खोर में बुधवार सुबह बाबूलाल पिता चम्पालाल गुर्जर उम्र 35 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते खोर गावं के पास स्थित अपने ही खेत पर फांसी लगाकर खुदखुशी करली| घटना की जानकारी मिलते ही मोके पर अफरा तफरी मच गयी और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी| सूचना मिलने पर परिजन भी मोके पर पहुचे| ग्रामीणों ने घटना की पुलिस को दी, पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया, आगे की जाँच की जा रही है|