ताजासमाचार

जावद में भाजपा के खिलाफ काँग्रेस की जनाक्रोश रैली कल, सरवानिया महाराज में होगी आमसभा

डेस्क रिपोर्टर September 18, 2023, 7:59 pm Technology

नीमच।  मध्य प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार भाजपा सरकार के खिलाड़ जन आक्रोश रैली का आज नीमच जिले प्रवेश हो रहा है। यह रैली कल 20 सितंबर को जावद विधानसभा में प्रवेश करेगी। रैली रूपी यात्रा में नीमच जिले के यात्रा प्रभारी पूर्व मंत्री व राऊ  के विधायक जीतू  पटवारी, राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी कुलदीप  इंदौरा, नीमच जिला प्रभारी नूरी खान, विधायक कुणाल चौधरी, जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित अन्य विधायक साथ रहेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए जावद ब्लाक काँग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने बताया कि भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित जनाक्रोश रैली का कल 20 सितम्बर को जावद विधानसभा में आगमन होगा। यह यात्रा जावद विधानसभा में प्रातः10 बजे सुवाखेड़ा, प्रातः10.15 जावद, प्रातः10.30 बजे कामरिया बरखेड़ा, प्रातः 10.50 बजे पालराखेड़ा, प्रातः11 बजे मोड़ी,  प्रातः11.10 बजे मोडी माताजी दर्शन, प्रातः11.30 बजे सरवानिया महाराज नगर में नपा परिसर में स्थित डोम में आम सभा होगी। वहीं प्रातः 11.45 बजे धामनिया, दोपहर 12.00 बजे लासूर, दोपहर 12.15 बजे बांगरेड़ पहुंचेगी। ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने जावद विधानसभा के समस्त काँग्रेसजनों से आव्हान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित रैली का व वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत करें।

Related Post