जबलपुर के खमरिया थाना अंर्तगत एक गांव में रहने वाली आदिवासी महिला के साथ गांव के ही दो लोगों ने गैंगरेप किया। उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। डरी सहमी महिला रविवार को खमरिया थाना पहुंची और अपने साथ हुई गैंगरेप की घटना पुलिस को बताई। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस घटना में संज्ञान लिया और दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि गांव में ही रहने वाले खिलन यादव और जय यादव उसे हमेशा घूर-घूरकर देखा करते थे। दो दिन पहले घर पर उसे अकेला पाकर अंदर घुस आए और बारी - बारी से उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देंगे।
महिला दो दिन तक तो चुप रही। रविवार को खमरिया थाने पहुंची और खिलन यादव और जय यादव के खिलाफ शिकायत करते हुए अपने साथ हुई घटना को पुलिस से बताया।