ताजासमाचार

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामग्री वितरित की गई!

विनोद धनोतिया - September 14, 2023, 10:03 pm Technology

भदाना (विनोद धनोतिया):- मनासा विधानसभा के अंतर्गत मण्डल रामपुरा में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अन्तर्गत सबरेंज भदाना कुकडेश्वर के भदाना आमद शिवपुरिया में तेंदूपत्ता संग्राहकों को मुख्यमंत्री चरण पादुका योजनांतर्गत सामग्री वितरण हेतु जूता ,चप्पल, साड़ी, पानी की बॉटल एवं छाता वितरण कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के मुख्य आतिथ्य में सम्पन हुआ! इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी फॉरेस्ट राजाराम परमार रामपुरा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जी जागीरदार विधान सभा प्रभारी नरेंद्र मालवीय विधायक प्रतिनिधि कैलाश मालवीय वन परित्राधिकारी गजराज अहिरवार सरपंच मानसिंह रावत डिप्टी रेंजर युद्धवीर सिंह शक्तावत कैलाश राठौर मंडल महामंत्री दीपक मरचा मंडल कोषाध्यक्ष विनोद धनोतिया विधायक प्रतिनिधी चंदन देेेवड़ा पंचायत सचिव मुकेश गंगवाल विनोद रावत नाहरसिंह रावत भरत मीणा एवम अनेक ग्रामीण जन कर्मचारी उपस्थित रहें!

Related Post