ताजासमाचार

मध्यप्रदेश मानसून: इन ज़िलों में हुई बारिश; 20 जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट, देखिये कहा-कहा होगी तेज़ बारिश

Pradesh Halchal September 6, 2023, 2:07 pm Others

मानसून के लंबे ब्रेक के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। भोपाल में आज सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है, रात में तेज पानी गिरा। जबलपुर, रतलाम, नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में भी बारिश हो रही है। आज नर्मदापुरम, बालाघाट, हरदा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट है। जबलपुर समेत 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन में हल्की बारिश के आसार हैं।

IMD भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से साइक्लोनिक सर्कुेलेशन और लो प्रेशर

विज्ञापन
Advertisement
एरिया एक्टिव है। इसी वजह से बारिश हो रही है। यह अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। MP में पूर्वी हवाएं भी एक्टिव हैं।

10 से 12 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी से एक और सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। प्रदेश में 18 से 20 सितंबर तक बारिश की एक्टिविटी रहेगी।

MP में 19% कम बारिश

मध्यप्रदेश में अब तक (1 जून से 5 सितंबर) सामान्य से 19% बारिश कम हुई है। प्रदेश में औसत 26.16 इंच बारिश हुई है, जबकि 32.43 इंच बारिश होनी थी। पूर्वी हिस्से में

विज्ञापन
Advertisement
औसत से 16% और . पश्चिमी हिस्से में औसत से 23% कम हुई है।

  • प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में हुई है। यहां अब तक हुई बारिश का आंकड़ा 41 इंच से अधिक है।
  • सिवनी में 37.53 इंच, मंडला-जबलपुर में 35, डिंडोरी में 34 से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
  • इंदौर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर, शहडोल, उमरिया, रायसेन और नर्मदापुरम में 28 इंच या इससे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
  • दमोह, कटनी, निवाड़ी, बैतूल, भिंड, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में आंकड़ा 24 इंच से अधिक है।

इन जिलों में कम बारिश

  • खरगोन, मंदसौर, बड़वानी, ग्वालियर में
    विज्ञापन
    Advertisement
    सबसे कम कम बारिश हुई है। यहां आंकड़ा 20 इंच से कम है।

Related Post