ताजासमाचार

सिंगोली रतनगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष बने आज़ाद खान (जाट), रऊफुर्रहमान खान को मिली रतनगढ़ नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी, भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक संपन्न

डेस्क रिपोर्टर - अज़हर मंसूरी August 29, 2023, 11:50 am Technology

नीमच- आगामी आने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की मीटिंग महू रोड स्थित चांदशाह वली दरगाह पर जिला अध्यक्ष आबिद अली सय्यद साहब(रामपुरा) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी डॉक्टर आसिफ खान व फिरोज गोल्डन ओर जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के विधानसभा संयोजक बनने पर डॉक्टर बिलाल मंसूरी साहब (रतनगढ़)का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया. साथ ही  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आबिद अली सय्यद ने भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री डॉक्टर बिलाल मंसूरी की अनुशंसा व रतनगढ़ डीकेन मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा की अनुमोदन से सिंगोली रतनगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर आज़ाद खान (जाट)व रतनगढ़ नगर अध्यक्ष के लिए रऊफुर्रहमान खान(रतनगढ)को नियुक्त किया है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शकील भाई कुरैशी (सिंगापुर टेलर) ने कियॉ। वही आभार जिला महामंत्री डॉक्टर बिलाल मंसूरी (रतनगढ़) ने माना।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पप्पू भाई (मिस्त्री), पूर्व पार्षद समाजसेवी अनवर (सेक्रेटरी), भाजपा समर्थक दल नेशनल वॉलिंटियर भाजपा के जिला महामंत्री मो. राइस हुसैन पटवा, जिला सहसचिव चंद्रशेखर जायसवार, मंडल अध्यक्ष बबलू भाई (मनासा),आजाद खान (जाट), खान रऊफुर्रहमान खान(रतनगढ़), अकरम पठान, निसार भाई (जावद), जुल्फिकार गोल्डन, सफीक चाचा (ऑटो वाले), असलम खान (सरवानिया) एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post