ताजासमाचार

पीपीलेश्वर महादेव की शाही सवारी कलानी नगर क्षेत्र में धूमधाम से निकली, पुष्प वर्षा कर नागरिकों ने किया स्वागत

इंदौर - दिनेश आचार्य August 28, 2023, 9:41 pm Technology

सावन के अंतिम सोमवार को कालानी नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर से भोलेनाथ की शाही सवारी पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर धूमधाम से निकली शाही सवारी को पिपलेश्वर महादेव मंदिर महाराणा प्रताप उद्यान से आरंभ होकर साई मंदिर से भैरू बाबा मंदिर होते हुए सब्जी मंडी मेंन रोड संतोष साइकिल के सामने से होकर जैन मंदिर से पुनः मंदिर पर शाही सवारी का समापन हुआ। उसके पश्चात महाआरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया।

कलानी नगर विकास समिति एवं पिपलेश्वर महादेव सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से शाही सवारी निकाली गई। उक्त जानकारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा दिनेश आचार्य दीपेंद्र गहलोत प्रदीप सेठी गोविंद परमार युवराज प्रजापत श्रवण कुशवाहा ने दी।

शाही सवारी में कलानी नगर क्षेत्र की धार्मिक जनता एवं मातृशक्ति पुरुष एवं युवाओं की भरमार रही पूरे यात्रा मार्ग पर क्षेत्र के रहवासियों दुकानदारों एवं अन्य नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। शाही सवारी में भाजपा के नगर महामंत्री संदीप दुबे वार्ड की पार्षद शिखा संदीप दुबे चंद्रशेखर आजाद मंडल के अध्यक्ष व पार्षद महेश चौधरी भाजपा नगर उपाध्यक्ष अशोक चौहान निरंजन सिंह चौहान टीनू जैन टीटू मालू पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता एवं कलानी नगर के मानसिंह कुशवाहा रेखराज दीक्षित बी सी जैन चंद्रप्रकाश आचार्य रानू जैन मयंक चौहान विभव दोषी पंकज मुंद्रा प्रतीक सोनी शिव दुबे भेरूलाल राठौर दिनेश सोनी अतुल चौहान संदीपन आर्य अरविंद कोठारी राजेश रेलवाणी राजेश लखानी राजकुमार गोयल सुरेश कुमरावत जितेंद्र पांचाल धीरज आचार्य चुन्नू अग्रवाल आदि नागरिक शामिल हुए।

Related Post