ताजासमाचार

कलेक्टर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लापरवाही पर मतदान बूथ सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश

डेस्क रिपोर्टर - August 17, 2023, 5:26 pm Technology

नीमच कलेक्टर दिनेश जैन ने मतदान केंद्रों पर हो रहे मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण सूची के कार्य को लेकर आकस्मिक निरीक्षण। और लापरवाही पाए जाने पर बुथ सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम को दिए गए।

कलेक्टर दिनेश जैन, एसडीम ममता खेड़े, तहसीलदार राजेश सोनी के साथ में सबसे पहले ग्वालटोली स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां बुथ क्रमांक 47, 48 और 49 का निरीक्षण कर और बीएलओ से बातचीत कर मतदाता संक्षिप्त पूररीक्षण सूची के कार्य का अवलोकन किया। और अभी तक कितने पात्र लोगों को जोड़ा गया और अपात्र को हटाया गया, इसको लेकर भी जानकारी ली गई।

मतदान बूथ क्रमांक 47, 48, 49 पर निरीक्षण के दौरान बूथ सुपरवाइजर धन सिंह गोरे को कार्य में लापरवाही पाए जाने पर और उनके कार्यक्षेत्र में आने वाले मतदान केदो पर जाकर निरीक्षण नहीं करने को लेकर कलेक्टर दिनेश जैन ने नाराजगी व्यक्त की और एसडीएम ममता खेडे को तुरंत प्रभाव से बूथ सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर दिनेश जैन इसके बाद में इंदिरा नगर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय नीमच नगर पहुंचे। जहां पर बुथ क्रमांक 34, 35, 36, 37 पर मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण सूची के कार्य का अवलोकन किया गया। और बीएलओ से बातचीत कर कार्य की प्रगति के बारे में समीक्षा की।

कलेक्टर दिनेश जैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 2 अगस्त से लगाकर 31 अगस्त तक मतदाता संक्षिप्त पूनरीक्षण सूची का कार्य चल रहा है। जिसमें 1 अक्टूबर को जिनकी आयु 18 वर्ष हो रही है। ऐसे नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। वही जिनकी शादी हो गई या जो बाहर चले गए उनके नाम हटाने और जो शादी होकर यहां आए हैं उनके मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान चला चल रहा है। वही सभी बीएलओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि घर-घर सर्वे कर नए नाम जोड़ने और हटाने के साथ नाम में सुधार का का कार्य किया जाए।

Related Post