ताजासमाचार

शादीशुदा महिला को डरा धमका कर शुभम करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता पहुंची महिला थाने पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू, पढ़िए पूरी खबर

कुकड़ेश्वर - July 27, 2023, 12:37 pm Technology

नीमच महिला थाना पुलिस ने विवाहित महिला को डरा धमका कर दुष्कर्म करने और बाद में शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करने के मामले में आरोपी शुभम तंबोली के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया। वही आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

पीडित महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी शुभम तंबोली निवासी कुकड़ेश्वर महिला को सोशल मीडिया पर मैसेज करने लगा और महिला से दोस्ती करने की लगातार जिद करने लगा। बाद में महिला को धमकाया कि तुम्हारे फोटो मेरे पास है मैं सोशल मीडिया पर वायरल कर तुम्हें बदनाम कर दूंगा। और अपने दोस्त मुकेश के यहां फोटो लेने बुलाया और उसी समय मौका पाकर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। 

जिसके बाद से ही लगातार महिला को डरा धमका कर आरोपी पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में जब पति को मामला पता चला तो दोनों के बीच विवाद हो गया। जिस पर आरोपी ने महिला से शादी करने का झांसा दिया। और बाद में मुकर गया। 

ऐसे में पीड़ित महिला अपनी शिकायत लेकर नीमच महिला थाने पहुंची। जहां महिला की शिकायत पर जांच उपरांत महिला थाना पुलिस ने आरोपी शुभम तंबोली निवासी कुकड़ेश्वर के खिलाफ धारा 376, 376 (2) (n), 506 के तहत मामला दर्ज कर। दुष्कर्म के आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Post