ताजासमाचार

दीपावली का त्यौहार, खाद्य सामग्री में मिलावट, प्रशासन बना मुकदर्शक, मिलावटी घी, तेल सहित नकली मावा

नीमच - October 20, 2022, 2:26 pm Technology

मध्यप्रदेश का नीमच मिलावट के मामले में पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोर चुका है। खाद्य सामग्री कि हर चीज में मिलावट के बड़े बड़े जखीरे कांग्रेस शासन के डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान सामने आए। जहां आप लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए बेखौफ मिलावट का अवैध कारोबार फल-फूल रहा था। कार्रवाई के दौरान चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई। जिन पर प्रशासन की टीम ने कार्यवाही की और इन्हें नेस्तनाबूद करने का प्रयास किया

दीपावली के पर्व को लेकर जहां बाजारों में लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं वही मिलावट के इस अवैध कारोबार को लेकर प्रशासन कुंभकर्णी नींद में दिखाई दे रहा है। जिसके चलते नीमच शहर में मिलावटी तेल से लगाकर मिलावटी घी बाजारों में बैखोफ बिक रहा है। वहीं दीपावली त्योहार के चलते बाहर से नकली मावा नीमच पहुंच रहा है।

आखिर क्यों प्रशासन मूकदर्शक

दीपावली त्यौहार को लेकर आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ ना हो इसको लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि दीपावली के 1 माह पूर्व से ही मिलावट के खिलाफ कार्यवाही शुरू करें और जो सामग्री बाजारों में बिक रही है उसका निरीक्षण कर सैंपल ले कहीं उसमें मिलावट तो नहीं। लेकिन नीमच जिले में प्रशासन तुम कहीं नहीं दिखाई दे रहा है जिसके चलते मिलावट का कारोबार जमकर फल फूल रहा है।

Related Post