ताजासमाचार

Big News - नपा के निमंत्रण कार्ड में फिर उपाध्यक्ष का नाम गायब, आखिर कौन है पर्दे के पीछे, आखिर फिर बड़ों और वरिष्ठों के कहने पर तो नहीं हुआ यह, नपाध्यक्ष का बयान बना शहर के चौराहे पर चर्चा का विषय....

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर August 14, 2022, 3:52 pm Technology

नीमच नपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर जो घमासान शुरू हुआ था। ऐसा लग रहा है कि अब 5 वर्ष तक देखने को मिलेगा। पहले तो पदभार ग्रहण भाजपा के आमंत्रण कार्ड से उपाध्यक्ष का नाम गायब हुआ। आज फिर दोबारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह के आमंत्रण कार्ड में विनीत में नगरपालिका सीएमओ गरिमा पाटीदार और नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा एवं समस्त पार्षदो का नाम तो लिखा हुआ है लेकिन इस बार भी पिछली बार की तरह उपाध्यक्ष का नाम कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। मानो ऐसा लग रहा है कि यह जानबूझकर किया जा रहा है।

नपाध्यक्ष के चुनाव के बाद पदभार ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के आमंत्रण कार्ड में उपाध्यक्ष का नाम नहीं छपा, जिसको लेकर उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमार की नाराजगी देखी गई और समारोह से उन्होंने दूरी बनाए रखी। इसको लेकर सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष से जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि प्रिंटिंग की कोई गलती हुई होगी। इसलिए नाम नहीं छपा होगा। हम इस मामले में बात करते हैं। और भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष हो या उपाध्यक्ष हर व्यक्ति को सम्मान दिया जाता है।

वही नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा से जब आमंत्रण कार्ड से उपाध्यक्ष का नाम गायब होने और उनकी नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है जैसा बड़े और वरिष्ठ कह रहे हैं उसी हिसाब से सब कुछ चल रहा है और उन्हीं के अनुसार हम चल रहे हैं।\

नगरपालिका नीमच द्वारा 15 अगस्त 2022 के उपलक्ष में आयोजित होने वाले फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल और पुरस्कार वितरण समारोह के आमंत्रण कार्ड छपाए गए। आमंत्रण कार्ड ने नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के बयान पर सोचने पर मजबूर कर दिया और शहर के चौराहे पर चर्चा है कि कहीं यह नपाध्यक्ष को लेकर मचे घमासान का नतीजा तो नहीं। जिसके चलते पार्टी ने उन्हें उपाध्यक्ष का मौका दिया और पार्षदो ने मत देकर चुना। लेकिन यह कहीं कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा हो, जिसके चलते पर्दे के पीछे से आमंत्रण कार्ड से नाम हटा कर बार - बार उपाध्यक्ष को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा हो।

हालांकि देखना यह होगा कि भारतीय जनता पार्टी ने रंजना करण सिंह परमार के नाम पर उपाध्यक्ष की मुहर लगाई। वही महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी में क्या उपाध्यक्ष को पूरा सम्मान मिलेगा या फिर ऐसे ही हर बार नाम हटा कर अपमानित किया जाएगा।

हालांकि इस मामले में जल्द भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं से लगाकर आम शहरवासियों की और कार्यकर्ताओं की राय भी आप तक पहुंचाएंगे। आखिर शुरुआत में ही बिना शपथ के पदभार ग्रहण कर नीमच नगर परिषद में एक अनौखी परंपरा देखने को मिली। कहीं परिषद को नपाध्यक्ष और सीएमओ मिलकर अकेले ही चलाने का इरादा तो नहीं। खैर देखना होगा कि कल के समारोह में क्या उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमार शामिल होगी या फिर इस बार भी समारोह से दूरियां बनाकर रखेंगे।

सालों से पार्टी के प्रति समर्पण का अच्छा सम्मान

शहर के चौराहे पर चर्चा है कि जनसंघ के समय से भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाले करण सिंह परमार जो वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं और उनकी पत्नी रंजना करण सिंह परमार नगरपालिका में उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुई हैं। लेकिन भाजपा की नगर परिषद में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को तो सम्मान दिया जा रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाले परिवार को आखिर क्यों बार बार अपमानित किया जा रहा है।

Related Post