ताजासमाचार

नगर परिषद सरवानिया महाराज के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शपथ लेकर पदभार किया ग्रहण, कैबिनेट मंत्री सहित यह नेता रहे उपस्थित

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर August 13, 2022, 10:52 pm Technology

नीमच जिले के जावद विधानसभा की सरवानिया महाराज नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने आज समारोह में शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। शपथ समारोह में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए।

शनिवार दोपहर सरवानिया महाराज नगर परिषद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहनलाल खींची, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, उपाध्यक्ष श्याम काबरा, सरवानिया मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा सहित चारों मंडल के मंडल अध्यक्ष मंचासीन थे।

समारोह में नवनिर्वाचित सरवानिया महाराज नगर परिषद के अध्यक्ष रुपेंद्र जैन, उपाध्यक्ष रामलाल राठौर सहित सभी पार्षदों को नगर परिषद के सीएमओ राजेश गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने से पहले शपथ दिलवाई गई। जिसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपना पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान नवागत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा की जनता ने भरोसा किया और उन्हें चुना उसके लिए उनका धन्यवाद व्यक्त करते है। और कहा कि जो मौका उन्हें मिला है उसका पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे। वही परिषद में आने वाले किसी भी व्यक्ति कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके प्रयास किए जाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवागत अध्यक्ष रूपेंद्र जैन और उपाध्यक्ष रामलाल राठौर ने पदभार ग्रहण किया। वही कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पूरी परिषद की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

Related Post