ताजासमाचार

आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर, एसपी के नेतृत्व में नीमच पुलिस द्वारा निकाली तिरंगा वाहन रैली

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर August 9, 2022, 8:01 pm Technology

आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सप्ताह के तहत दिनांक 09.08.2022 को नीमच पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर मयंक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच गुरूप्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुन्दर सिंह कनेष के नेतृत्व में तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। 

उक्त तिरंगा वाहन रैली पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फववारा चौक, प्रायवेट बस स्टेण्ड़, महु रोड़, हिंगोरिया, जमुनिया कला, भाटखेड़ा होते हुए हर्कियाखाल पर समाप्त हुई। तिरंगा वाहन रैली में नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस.परस्ते, थाना प्रभारी नीमच सिटी करनी सिंह शक्तावत, थाना प्रभारी बघाना अजय सारवान सहित 60 दो पहिया वाहन एवं 10 चार पहिया वाहनों पर लगभग 150 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। 

रैली के दौरान कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाने एवं हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में जानकारी दी गई।

Related Post