ताजासमाचार

नीमच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना का इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने की गद्दारी, क्या जिलाध्यक्ष की जवाबदारी नहीं, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर August 8, 2022, 10:58 pm Technology

नीमच जिले में अब कांग्रेस पार्टी विलुप्ती की ओर दिखाई दे रही हैं। पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों ने भाजपा का दामन थामा। तो अब नीमच नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए दावेदार वीणा बृजेश सक्सेना को कांग्रेस पार्षदों के पूरे मत भी नहीं मिले। पैसे लेकर बिकने की चर्चाए जोरो पर चल रही है। सोशल मीडिया पर इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

वहीं आज नीमच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने सोशल मीडिया पर खुद जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने क्रास वोटिंग से आहत होकर अपने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है जो कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़ को प्रेषित किया गया है।

साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने लिखा की पार्टी और कांग्रेसजनों ने मुझे जो सहयोग को सम्मान दिया, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा। मरते दम तक पार्टी का निष्ठावान सिपाही रहूंगा। यदि मुझसे जाने अनजाने में कोई गलती हुई हो या मैंने किसी का दिल दुखा है तो उसके लिए मैं सभी से क्षमा मांगता हूं।

हालांकि देखना यह होगा कि नीमच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने तो पद से अपना इस्तीफा दिया है लेकिन वर्तमान में जो कांग्रेस पार्टी का बिखराव और कांग्रेस पार्टी के साथ पार्षदों ने जो गद्दारी की, उसको लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़ की जवाबदारी क्या बनती हैं। आखिर संगठन का दायित्व पार्टी ने उनके हाथ में दे रखा है तो आगामी दिनों में क्या बड़ा फैसला देखने को मिलता है।  या फिर जिलाध्यक्ष भी अपने पद से इस्तीफा देंगे।

Related Post