नीमच जिले के जावद विधानसभा के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का ऐसा जादू चला की नगरी निकाय चुनाव के दौरान सात नगर परिषद सभी पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया। अध्यक्ष से लगाकर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के बने। इस ऐतिहासिक विजय के पीछे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का हर बार की तरह इस बार भी सफल मैनेजमेंट बताया जा रहा है। जिसके चलते नया गांव में भाजपा का बहुमत नहीं होते हुए भी ऐसा पासा फेंका की भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनते हुए कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा।
नयागांव, डिकेन, सिंगोली, रतनगढ का फैसला हुआ आज
6 अगस्त को जावद विधानसभा के अठाना, जावद, सरवानिया महाराज मैं नगरपरिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न हुए। तीनों ही परिषद में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पूर्ण बहुमत के साथ बनाए गए। तो वही 7 अगस्त यानी आज नयागांव,डिकेन, सिंगोली और रतनगढ़ में नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला हुआ। मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के मैनेजमेंट के आगे नयागांव नगर परिषद में कांग्रेस की हवा निकल गई। और भारतीय जनता पार्टी ने नयागांव, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली चारों परिषद पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाएं। कुल मिलाकर जावद विधानसभा मैं सात नगर परिषद में नगरी निकाय चुनाव हुए जिसमें से सातों परिषद पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया।
नगर परिषद सरवानिया महाराज - अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, उपाध्यक्ष रामलाल राठौर
जावद नगर परिषद - अध्यक्ष सोहनलाल माली, उपाध्यक्ष सूचित सोनी
अठाना नगर परिषद - अध्यक्ष रिंका सचिन जैन, उपाध्यक्ष ललिता बैरागी
नयागांव नगर परिषद - अध्यक्ष - मुकेश जाट, उपाध्यक्ष हरीश धाकड़
सिगोली नगर परिषद - अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, उपाध्यक्ष मोती लाल धाकड़
डिकेन नगर परिषद - अध्यक्ष - श्रवण पाटीदार, उपाध्यक्ष - कर्मा बाई हरि सिंह मामा
रतनगढ़ नगर परिषद - अध्यक्ष - सुगना बाई कचरूमल गुर्जर, उपाध्यक्ष - शिवनंदन छिपा