ताजासमाचार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ऐमरल्ड एकेडमी के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला व रंगोली बनाकर दिया हर घर तिरंगा फहराने का सन्देश

डीकेन - संजय जैन August 6, 2022, 7:07 pm Technology

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर की शैक्षणिक संस्था ऐमरल्ड एकेडमी में छात्र-छात्राओ ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष की मानव श्रृंखला हर घर तिरंगा का सन्देश दिया। छात्राओ ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली बनाकर 13 से 15 अगस्त तक अपने घर ,प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने की अपील की।

इस अवसर पर संस्था संचालक इस्माईल भाई बोहरा ने आजादी का अमृत महोत्सव उत्सव पर प्रकाश डालते हुए बताया पिछले 75 वर्षों मे भारत द्वारा की गई तीव्र प्रगति का जश्न मनाते हैं। यह उत्सव हमे हमे अपनी छिपी ताक़त को फिर से खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है और हमें राष्ट्रो के समूह में अपना सही स्थान हासिल करने के लिए ईमानदार, सहक्रियात्मक कार्यवाही करने के लिए प्रेरित करता है। 

इस मोके पर संस्था प्राचार्य थॉमस निमामा, वाईस प्रिंसिपल सोनू धाकड़ ,कृष्णा सुथार, दिपिका जोशी, आयुषी अग्रवाल, अभिजीत पाराशर, सोनू लक्षकार,पूजा कटारा, रुपलाल , मुकेश मेघवाल, जेम्स अध्यापक सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Post