ताजासमाचार

नीमच जिला पंचायत अध्यक्ष के ताज का कल 29 को फैसला , इस नाम पर भाजपा में लग सकती है मोहर, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, भगवामय जिले की तीनों जनपद के बाद जिला पंचायत की तैयारी ....

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर July 28, 2022, 10:11 pm Technology

मध्यप्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता नीमच जिले में दिखाई दे रहा है। वही भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच विधायक, मनासा विधायक, जावद विधायक के नेतृत्व में नीमच जनपद, जावद जनपद और मनासा जनपद को भगवामय करते हुए भाजपा ने अपना परचम लहराया। 29 जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी कांग्रेस की हालत बुरी है। भाजपा के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की संभावना है।

इस नाम पर लग सकती है मुहर

भाजपा के अंदर खानों की चर्चा है कि 10 जिला पंचायत सदस्यों में से 9 सदस्य भाजपा के समर्थन में आ चुके हैं। वहीं पूर्व विधायक खुमान सिंह शिवाजी के पुत्र सज्जन सिंह चौहान उर्फ भाई जी के नाम पर जिला पंचायत अध्यक्ष की मुहर लग सकती हैं। इसको लेकर संगठन और पार्टी स्तर पर पूर्ण सहमति बन चुकी हैं।

कांग्रेस की चर्चाएं जोरों पर

शहर के चौराहे पर चर्चा है कि कांग्रेस के पास जिला पंचायत सदस्य का एक ही उम्मीदवार बचा है तरुण बाहेती। जिससे कांग्रेस फॉर्म भरने की स्थिति में भी नहीं बताई जा रही है। ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस के पास प्रस्तावक और समर्थन तक नहीं बचे है। और जिले में कांग्रेस का सूफड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। 

Related Post