ताजासमाचार

सरवानिया महाराज नगर में भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, 6 पार्षद तेली समाज के, इनको अध्यक्ष बनाने की मांग, जोड़ तोड़ की चर्चा जोरो पर, पढ़िए खास हलचल

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर July 22, 2022, 11:10 am Technology

नीमच शहर के सरवानिया महाराज नगर परिषद में भाजपा ने बहुमत के साथ 11 सीटों पर विजय हासिल की। लेकिन अध्यक्ष को लेकर अब भाजपा को एक बड़ा झटका लग सकता है। तेली समाज के उम्मीदवार को पार्षद बनाने की जोड़-तोड़ शुरू हो गई हैं। क्योंकि भाजपा में 4 पार्षद तेली समाज के तो 2 पार्षद कांग्रेस में तेली समाज के विजय हुए। ऐसे में अगर तेली समाज अध्यक्ष का ताज नहीं सजता है । तो भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। अंदर खाने की चर्चा है कि चार पार्षद भाजपा से कांग्रेस में जा सकते हैं।

कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं

शहर के वार्डो में महज 4 सीटों पर कांग्रेस में विजय हासिल करें ऐसे में कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं है। लेकिन अगर तेली समाज के उम्मीदवार को अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है तो भाजपा को बड़ा झटका लगने की संभावना है क्योंकि 4 पार्षद भाजपा से कांग्रेस में जा सकते हैं। और कांग्रेस तेली समाज के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने की तैयारी में है।

2 नाम का खास चर्चा में

चर्चा है कि भाजपा में वार्ड नंबर नौ के पार्षद पद के उम्मीदवार पप्पू महेश चंद्र राठौर वार्ड नंबर 11 के विजय हुए भाजपा उम्मीदवार रामलाल राठौर के नामों पर बड़ी बैठक हुई है जिसमें तेली समाज के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने की मांग उठी है। और अगर भाजपा तेली समाज के व्यक्ति को मौका नहीं देती तो भाजपा को बड़ा झटका लगने की संभावना बताई जा रही है।

भाजपा ने किया पार्षदों को हाईजैक

बताया जा रहा है कि भाजपा के अधिकतर जीते हुए पार्षदों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगने का डर सताने लगा। ऐसे में देखना यह होगा कि भाजपा पार्टी किस पर अपने अध्यक्ष की मुहर लगाती हैं। और सरवानिया महाराज की राजनीति में क्या देखने को मिलता है।

मंत्री जी के यह खास

वहीं चर्चा है कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की खास कहे जाने वाले रूपेश जैन को अध्यक्ष बनाने को लेकर मंत्री सकलेचा की चुनाव से पहले ही सहमति बन चुकी हैं। लेकिन अब शायद पार्टी को दोबारा अध्यक्ष के दावेदार को लेकर मंथन चल रहा है।   

Related Post