ताजासमाचार

नीमच जनपद के वार्ड नंबर 9 में शारदाबाई धनगर ने लहराया परचम, एक ही राशि में थी टक्कर

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर June 25, 2022, 8:55 pm Technology

नीमच जनपद के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 9 में जनता ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार शारदा बाई मदनलाल धनगर को अपना मतदान देकर विजय बनाया।

वार्ड क्रमांक 9 में 2 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ था जो 3:00 बजे तक चला। इस दौरान लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने पसंद के उम्मीदवार का चयन किया।

शाम को 4 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। इस मतगणना के दौरान बताया जा रहा है कि शारदा बाई मदनलाल धनगर को 1981 वोट प्राप्त हुए। वही सामने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को 1600 वोट मिले।

वार्ड क्रमांक 9 में जीत का सेहरा शारदा बाई मदन लाल धनगर ने हासिल किया। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन शारदाबाई मदनलाल धनगर की विजय की जानकारी मिलने पर उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दी वही हर्ष का माहौल है।

Related Post