ताजासमाचार

पिकअप में हो रही थी डोडा चूरा की तस्करी, जीरन पुलिस ने किया 2 आरोपी सहित 2 क्विंटल डोडा चूरा जब्त, पुलिस रिमांड में आएंगे मुख्य तस्कर पुलिस गिरफ्त में

PRADESH HALCHAL - डेस्क रिपोर्टर April 22, 2022, 7:55 pm Technology

नीमच।  जीरन थाना पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन में डोडा चूरा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।  वही वाहन से 2 क्विंटल अवैध डोडाचूरा भी जब्त किया गया। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों से मुख्य तस्करो के बारे में पुस्तक कर रही है। जल्द असली सफलता पुलिस को मिल पायेगी। 

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22.04.2022 को वाहन चेकिंग के दौरान घटना स्थल भंवरासा फंटा हाईवे फोरलेन रो़ड़ पर चेकिंग करते आरोपी मोहिन व शाकीर के संयुक्त कब्जे वाले बोलेरो पिकप वाहन नम्बर एमपी 40 जीए 0859 में रखे 14 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में भरे 2 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा  एवं बोलेरो पिकप वाहन, 2 मोबाईल को जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी मोहिन व शाकीर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीयों के विरूद्ध पृथक से अपराध पंजीबद्ध कर डोडाचुरा के स्त्रोत के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी - मोहिन पिता फिरोज मंसूरी उम्र-22 साल नि. कयामपुर थाना-नाहरगढ़ जिला मन्दसौर, शाकीर पिता अजीज कुरेशी उम्र 35 साल निवासी - वार्डनं. 04, इमामबाड़ा कयामपुर थाना-नाहरगढ़ जिला मन्दसौर

सराहनीय कार्य -

उक्त कार्यवाही मे सउनि रामपाल सिंह राठौड,प्र.आर.प्रणव तिवारी, आर. धमेन्द्र सिंह, आर.  विवेक धनगर, आर. विक्रम धनगर,आर गोपाल पाटीदार, आर. पंकज कुमावत,आर.लोकेन्द्र आर्य, सैनिक  बलवन्त सिंह का सराहनीय योगदान रहा। 

Related Post