ताजासमाचार

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने सांसद गुप्ता का किया स्वागत, आतिशबाजी करते हुए मनाई खुशिया

PRADESH HALCHAL - डेस्क रिपोर्टर March 10, 2022, 9:20 pm Technology

मंदसौर - उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है और योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे । इसी बीच सांसद सुधीर गुप्ता के निवास पर जीत के जश्न का माहोल रहा । सुबह कार्यकर्ता ढोल धमाके के साथ उनके निवास स्थान पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी। ज्ञात रहे की सांसद सुधीर गुप्ता को कानपुर जोन का प्रभारी बनाया गया था जिसमें 17 जिलों की 52 विधानसभा सीटें शामिल है।  जिसमे से 40 से अधिक सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने विजय हासिल की।


गुरुवार को देश की 5 राज्यों के विधानसभा के चुनाव परिणाम घोषित हुए जिसमें चार राज्यों ने भाजपा ने अपनी सरकार बनाई।  जिसमे उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड शामिल है।  भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहोल है । पूरे देश के साथ-साथ संसदीय क्षेत्र की निगाहे यूपी के परिणामों पर थी। उत्तर प्रदेश के जैसे-जैसे रूझान आने लगे वैसे-वैसे ही संसदीय क्षेत्र में सांसेद सुधीर गुप्ता के निवास स्थान पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और सांसद गुप्ता का साफा बांधकर पुष्पहार से स्वागत किया। वहीं शहर में जुलूस निकालते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां पर बैठक का आयोजन किया गया। सांसद गुप्ता ने इस जीत को विकास की जीत बताया और यूपी के मतदाताओं का आभार प्रकट किया। सांसद गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को पुनः अपना आर्शीवाद दिया है। उत्तर प्रदेश में कोई भी दूसरी बार मुख्यमंत्री नहीं बने है। वहीं योगी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे साफ होता है कि प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने किस तरह विकास कार्य किए है। उन्होने विकास के साथ-साथ माफियाओं पर जो वार किया है उससे गुंडाराज समाप्त हुआ है। महिलाएं यूपी में अब सुरक्षित महसूस करती है। यही उपलब्धियां हमें औरों से अलग करती है। सांसद गुप्ता ने कानपुर जोन के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से ही यूपी में फिर दोबारा सरकार बनी है। कार्यकर्ता इस जीत का पहला हकदार है।  

Related Post