ताजासमाचार

लुट के मामले मे 12 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सरवानिया महाराज चौकी पुलिस को मिली सफलता, पढिए पुरी खबर...

PRADESH HALCHAL- रिपोर्टर January 11, 2022, 5:10 pm Technology

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा लंबित स्थायी वारंटियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय सुरज कुमार वर्मा द्वारा लंबित स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर निर्देशित किया गया है। जिसके तहत आज दिनांक 11.01.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश, अनुविभागीय अधिकारी अजीत तिवारी, थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज व उनकी टीम द्वारा 12 वर्षो से डकैती के प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी भारमल पिता अम्बालाल बंजारा उम्र 35 साल निवासी मोरवन थाना जावद जिला नीमच को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

उक्त वारंटी लंबे समय से सकुनत से फरार चल रहा था। जिस पर माननीय न्यायालय जावद में अप. क्रं. 291/09 धारा 395,120बी भादवि के तहत स्थायी वारंट जारी था। उक्त स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

सराहनीय भूमिका :- 

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज व पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post