ताजासमाचार

सिंगोली में नवांह पारायण समापन पर हुआ हवन,,,विश्व में अमन शांति को लेकर दी आहुतियां

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी March 28, 2026, 2:05 pm Samajik



सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी)नगर के बजरंग व्यायाम शाला परिसर में आयोजित नवान्ह पारायण का समापन शनिवार को प्रातः विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना की हे

कार्यक्रम के दौरान पंडित लोमेश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन सम्पन्न कराया गया। वातावरण भक्तिमय बना रहा और पूरे परिसर में धर्म एवं आस्था की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।बजरंग व्यायाम शाला समिति के अध्यक्ष ओंकारलाल शर्मा ने बताया कि पिछले 22 वर्षों से चैत्र नवरात्रि पर

विज्ञापन
Advertisement
प्रतिदिन नवान्ह पारायण के नौ दिनों तक नियमित रूप से पूजा-अर्चना, पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया जाता हे जिसमें नगर के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसमें रामायण का पाठ करते हे व्यास पीठ पर मुकेश माहेश्वरी द्वारा सभी पाठक गण को साथ लेकर भजन कीर्तन  एवं पाठ किया जा रहा हे इसमे नगर के धर्मप्रेमीजन शामिल हुए।पूर्णाहुति के अवसर पर किशोर सोनी ,सुधीर शर्मा ,दिनेश शर्मा भंवरलाल बैरागी सहित महिला पुरुष उपस्थित थे  आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा।

Related Post