सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
March 28, 2026, 11:52 am
Samajik
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )नगर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ आगामी 2 अप्रैल से 7 अप्रैल तक भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज, नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं अर्हं योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में संपन्न होगा।
इस संबंध में 27 मार्च को रात्रि 7 बजे पत्रकार संघ सिंगोली को कार्यकारिणी समिति द्वारा पंचकल्याणक स्थल पर आमंत्रित कर विस्तृत जानकारी दी गई। समिति ने बताया कि 29 मार्च को प्रातः 7:30 बजे गुरुदेव का