ताजासमाचार

Big News - रात्रि में सोए, सुबह घर में 4 लोग गंभीर घायल, सुबह मचा हड़कंप, अस्पताल में उपचार जारी, एएसपी मौके पर, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal May 31, 2025, 12:52 pm Accident

नीमच कैंट थाना क्षेत्र में सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब एक ही परिवार के चार लोग घर के अंदर घायल अवस्था में बेहोश मिले। तुरंत चार घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं एडिशनल एसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है वहीं घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में समाजजनों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। वहीं घटना रात्रि की बताई जा रही है। सुबह बेटी शिला संजीत के पास हिंगोरिया से जब नीमच पहुंची तो उसने

विज्ञापन
Advertisement
दरवाजा खोला तो देखा चार लोग घर के अंदर खून से लथपथ बेहोश पड़े हुए थे। इस पर बेटी ने तुरंत आस पड़ोसियों को सूचना दी और फिर पुलिस और एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।

घटना केंट थाना क्षेत्र के एहमद हुसैन कारखाना के पास 5 खोली की बताई जा रही है। घायल गीताबाई पति प्रेम उम्र 60 वर्ष, बबलू पिता प्रेम उम्र 45 वर्ष, धनराज पिता दिलीप उम्र 24 वर्ष, सपना पति धनराज उम्र 19 वर्ष बताए जा रहे हैं। जिनका फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एएसपी नवल सिंह सिसोदिया

विज्ञापन
Advertisement
का कहना है कि फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है। उनके होश में आने पर घटना कैसे हुई और क्या हुआ इसका खुलासा होगा।

Related Post