ताजासमाचार

सप्त दिवसीय श्री संगीतमय शिव महापुराण कथा का धूमधाम से हुआ समापन, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

Pradesh Halchal August 24, 2023, 8:14 am Religion

बदनावर , ग्राम बामंदाकलां के श्री गुजराती रामी माली समाज धर्मशाला में चल रही संगितमवय सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का धूमधाम के साथ समापन किया गया।

कथा के अंतिम दिन कथा प्रवक्ता श्री ब्रह्मऋषि हेमन्त कश्यप महाराज द्वारा व्यासपीठ से भगवान शिव की महिमा के बारे में वर्णन किया गया एवं अनेक मार्मिक कथा प्रसंगों का वर्णन किया। जिस पर माताएं बहने भजनों की धुन पर नाचते थिरकते नजर आई।

कथा पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कथा श्रवण करने आसपास की जनता आई थी। शोभायात्रा पश्चात

विज्ञापन
Advertisement
महाप्रसादी वितरण की गई। जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर महाप्रसादी का लाभ लिया।

Related Post