ताजासमाचार

रविवार 22 अक्टूबर को होगा कांग्रेस कार्यकर्ताओ का महा कुंभ, संगठन के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

डिकेन - राकेश चारण October 21, 2023, 10:30 am Technology

जावद। जावद विधानसभा के तीनों ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन (सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष), गोविंद सिंह सांडा (रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष), ओम प्रकाश राव (जावद ब्लॉक अध्यक्ष), जावद नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद धाकड़ एवम युवा कांग्रेस जावद विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार ने संयुक्त प्रेसनोट जारी कर बताया कि आगामी दिनांक 22 अक्टूबर 2023 रविवार को दोपहर 12:30 बजे तहसील कार्यालय के सामने जावद पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बालकिशन धाकड़ अपने-अपने समर्थ को एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे आगे का फैसला कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनके अनुरूप लिया जाएगा।

जावद विधानसभा के तीनों ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन (सिंगोली), गोविंद सिंह सांडा (रतनगढ़) ओमप्रकाश राव (जावद), नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद धाकड़, जावद मंडलम अध्यक्ष राजेश राठौर एवम युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार ने जावद विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं मंडलम सेक्टर अध्यक्ष, कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व आमजन से आग्रह किया है कि रविवार 22 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12:30 बजे तहसील कार्यालय के सामने जावद पर पधारकर कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनावे।

Related Post