ताजासमाचार

मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र पुलिस बल एएसएफ का जिला पुलिस बल में सिविलियन करने की मांग, सीएम के नाम विधायक को सौपा मांग पत्र

डेस्क रिपोर्टर October 1, 2023, 12:40 pm Technology

मध्यप्रदेश सशस्त्र बल का जिला बल में संविलियन करने की मांग को लेकर एमपी के अलग-अलग जिलों में विशेष सशस्त्र पुलिस परिवार द्वारा अपना मांग पत्र विधायक व सांसद को सौपते हुए जल्द से जल्द अपनी 9 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की गई। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के बंगले पर पहुंचकर विशेष सशस्त्र पुलिस बल परिवार द्वारा विधायक दिलीप सिंह परिहार को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सोते हुए सशस्त्र पुलिस बल को जिला पुलिस बल में संविलियन करने की मांग की गई।

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के अंतर्गत आने वाले सशस्त्र पुलिस बल के कर्मचारियों का जिला बल में संविलियन करने के लिए कुछ प्रावधानों के साथ होना आवश्यक है। जिसके लिये कुछ नियम सुझाव के रूप में प्रस्तुत है जो निम्नानुसार

1. पुलिस के ऐसे शासकीय सेवक जिन्होंने 05 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली हो उनको जिला बल में शामिल किया जावे। जिससे विसबल और जिला बल के बीच सामंजस्य स्थापित हो सके तथा भेदभाव की भावना पूर्ण रूप से समाप्त की जा सके।

2. मध्यप्रदेश राज्य में होने वाली समस्त पुलिस की भर्तियों में प्रारंभिक चरण में जवान को विसबल विभाग में 5 वर्ष के लिये पदस्थापना की जावे तत्पश्चात् अन्य विभाग जैसे- जिला बल शाखा जीआरपी शाखा में पदानुसार इनकी पदस्थापना होनी चाहिये ।

3. मध्यप्रदेश में आरक्षक भर्ती परीक्षा 2012 से व्यापम द्वारा ली जा रही है जिसमें जिला पुलिस अथवा विशेष सशस्त्र पुलिस में भर्ती करने का पूरा मापदण्ड एवं भर्ती प्रक्रिया एक ही है. परन्तु बाद में इन्हें दो भागों में बांटकर अलग-अलग कर दिया जाता रहा है।

4. विसबल का कर्मचारी जिस दिनांक से भर्ती होता है, उस दिनांक से ही निरंतर अलग अलग स्थानों पर ड्यूटी हेतु मूवमेंट करता रहता है, साथ ही परिवार से लम्बे समय तक दूर रहने एवं ड्यूटी की अधिकता होने से विसबल के कर्मचारियों में मानसिक शक्ति का निरंतर हास होता है।

5 अन्य राज्य में विसबल के कर्मचारियों का जिला बल एवं अन्य पुलिस विभागों में स्थानांतरण प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। जिसमें दिल्ली, उत्तराखण्ड, पंजाब आदि जैसे कई राज्य है।

6. पूर्व में पुलिस मुख्यालय के पत्र क्रमांक /पु/ (ब)/3(1)/3108/82 दिनांक 13.09.1982 के द्वारा विसबल से जिला पुलिस बल में स्थानांतरण हेतु विस्तार में निर्देश प्रसारण किये गए थे परन्तु बाद में इस आदेश को विलोपित कर दिया गया।

7. अभी यूपी के प्रयागराज में पीएसी कैडर के मुद्दे पर हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि दोनों पुलिस बल का मुखिया पुलिस महानिदेशक ही है। कानून व्यवस्था के लिए जनहित में दोनों पुलिस बल के कर्मचारियों का एक दूसरे में स्थानांतरण किया जा सकता है।

8. विसबल का जिला बल में संविलियन किये जाने पर शासन पर किसी भी प्रकार का कोई वित्तीय भार भी नहीं आयेगा। इसके एवज में जिला पुलिस बल की संख्या में वृद्धि होगी जोकि शासन के हित में होगा।

9. विसबल का गठन मूल रूप से दश्य (डकैती) समस्या को खत्म करने के लिया किया गया था किन्तु वर्तमान में मध्यप्रदेश में दश्य दल पूर्ण रूप से समाप्त हो चुके हैं। जिस कारण विसबल की उपयोगिता भी कम ही रह गई है। 

विशेष सशस्त्र पुलिस परिवार द्वारा आज विधायक दिलीप सिंह परिहार को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौपते हुए विसबल को जिला बल में सविलियन करने की मांग की गई।

Related Post