ताजासमाचार

Big News - एसपी ने बदले नयागांव, सरवानिया और कंजार्डा चौकी प्रभारी, 17 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में फेरबदल, आदेश जारी, पढ़िए पूरी खबर

नीमच - July 18, 2023, 5:22 pm Technology

नीमच पुलिस कप्तान ने भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासनिक दृष्टि से पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में फेरबदल किया। इसमें जिले के तीन नयागांव, सरवानिया और कंजार्डा चौकी प्रभारी की पदस्थापना में फेरबदल किया गया। तो वहीं कुल 17 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया। 

पुलिस कप्तान से जारी आदेश के अनुसार नीमच सिटी पर पदस्थ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह सिसोदिया को चौकी प्रभारी सरवानिया बनाया गया। वहीं चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज परमानंद गिरवाल को चौकी प्रभारी कंजार्डा बनाया गया, थाना जीरन पर पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक रामपाल सिंह को चौकी प्रभारी नयागांव बनाया गया तो वही नयागांव चौकी प्रभारी फतेह सिंह आंजना को थाना जीरन पदस्थ किया। 

वही कार्यवाहक उप निरीक्षक राखी सेंगर थाना नीमच कैंट से थाना जावद, उनि शब्बी मेंव थाना केंट से थाना मनासा, कार्य उप निरीक्षक चैनसिंह सोलंकी थाना जीरन से थाना कुकड़ेश्वर, उप निरीक्षक शशिकला चौहान थाना जावद से थाना नीमच केंट, कार्य उप निरीक्षक कुंवर पाल सिंह चौधरी थाना रतनगढ़ से थाना मनासा, उप निरीक्षक शंभू सिंह चुंडावत थाना सिगोली से बघाना, कार्य उप निरीक्षक भोपाल सिंह गेहलोत थाना मनासा से थाना नीमच कैंट, उप निरीक्षक पुष्पा राठोर महिला थाना नीमच से थाना बघाना, उप निरीक्षक हर्षिता सांवरिया पुलिस लाइन नीमच से थाना जावद, उप निरीक्षक जयदीप राठौर पुलिस लाइन नीमच से थाना नीमच सिटी, कार्यवाहक उप निरीक्षक तेज सिंह सिसोदिया थाना बघाना से थाना मनासा, उप निरीक्षक तुलसीराम चौहान थाना बघाना से थाना जावद, वही कंजार्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सोलंकी को थाना नीमच सिटी पर पदस्थ किया गया।

Related Post