ताजासमाचार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे रस्साकशी प्रतियोगिता जावद में आयोजित

Bhanu Priya Bairagi March 15, 2023, 6:57 pm Technology

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे खेल एवं युवा कल्याण विभाग नीमच द्वारा जावद ब्लाक मे महिला रस्साकसी की प्रतियोगिता आयोजीत की गई। यह प्रतियोगिता सी.एम. राईज स्कुल जावद में आयोजित हुई, जिसमे 15 वर्ष की बालिकाओं से 50 वर्ष की महिलाओ ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सी. एम. राईज, स्कुल प्राचार्य श्री बी. एल भुजावत,अनीता जैन, खेल विभाग की श्रीमति मीनाक्षी सिसोदिया, वासिम सिद्दीकी नीमच खेल विभाग, पीटीआई के. एल . राठोर खेल विभाग नीमच समन्वयक दिपक कुमावत उपस्थित थे। आयोजन में दो वर्ग में रस्साकशी हुई बालीका वर्ग एवं महिला वर्ग में हुई आयोजन मे 80 बालीकाएँ एवं महिलाओं ने भाग लिया बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कन्या उ.मा.वि जावद एवं द्वितिय स्थान पर सी. एम. राईस रही एवं महिला वर्ग में रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप प्रथम एवं राती दुर्गावती ग्रुप द्वितीय रही। सभी को पुरुस्कार दिया गया। इस पूरे कार्यक्रम का आभार खेल विभाग के जावद ब्लॉक समन्वयक प्रकाश राठौर ने माना।

Related Post