ताजासमाचार

अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगा क्रियाशील, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर August 23, 2022, 11:07 pm Technology

नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला स्तर पर बाढ़ राहत एव बचाव कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कन्ट्रोल रूम कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 43 मे स्थापित किया गया है, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07423 257566 है यह कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा।

अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना द्वारा इस संबंध में जारी आदेशानुसार प्रलय उपाध्याय, जिला परियोजना अधिकारी, जिला शिक्षा केन्द्र मोबाईल नं. 9425441207 कंट्रोल रूम के प्रभारी बनाए गए हैं, शोएब खान, आई.टी. सेल समन्वयक जिला शिक्षा नीमच मो.9424036503 कंट्रोल रूम में सहायक के रूप में तैनात किए गए हैं। इस नियंत्रण कक्ष मे तीन पारियों में 3 - 3 कुल नो कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो क्रमशः प्रातः 6 से दोपहर  2 बजे तक, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे और कंट्रोल रूम पर प्राप्त सूचनाओं के लिए एक पंजी संधारित करेंगे।

कंट्रोल रूम पर तैनात सभी अधिकारी कर्मचारी प्राप्त सूचनाओं की जानकारी समय-समय पर कंट्रोल रूम प्रभारी के माध्यम से अपर कलेक्टर नीमच एवं वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित रूप से उपलब्ध कराएंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

Related Post