ताजासमाचार

दो दावेदार अध्यक्ष की दौड़ में, किस पर सजेगा अध्यक्ष का ताज, वार्ड में सूरज चौहरा की ऐतिहासिक जीत, पढिए खास खबर

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर July 21, 2022, 4:00 pm Technology

नीमच जिले के जावद विधानसभा के अंतर्गत नगरी निकाय चुनाव में 6 परिषद मे भाजपा ने विजय का परचम लहराते हुए बहुमत हासिल किया तो वही नयागांव परिषद में 4 सीटों पर ही भाजपा सिमट कर रह गई।

सरवानिया महाराज नगरी निकाय चुनाव में 11 वार्डो में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल करते हुए बहुमत हासिल कर लिया लेकिन अध्यक्ष को लेकर उम्मीदवारी करने वाले दो चेहरे वार्ड का चुनाव भी नहीं जीत पाए।

ऐसे में नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पहला नाम वार्ड नंबर 14 के उम्मीदवार रूपेंद्र जैन का बताया जा रहा है। जो मंत्री सकलेचा के काफी करीबी माने जाते हैं। और नगर के वार्ड क्रमांक 14 में अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार से 90 वोटों से विजय हासिल की।

सबसे ज्यादा मतों से विजय 

वही अब अध्यक्ष के दावेदार में एक चेहरा और सामने आ रहा है जो युवा होने के साथ-साथ भी युवाओं की पहली पसंद है वार्ड क्रमांक 4 के उम्मीदवार सूरज चौहरा। जिनकी वार्ड क्रमांक 4 में उम्मीदवारी आते ही चुनाव से पहले ही जीत तय मानी जा रही थी लेकिन जीत का आंकड़ा ऐतिहासिक बनाते हुए सबसे ज्यादा मतों से विजय होने वाले पहले उम्मीदवार सूरज चौहरा हैं। जिन्होंने 194 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से विजय प्राप्त की। ऐसे में सूरज चौहरा भी अध्यक्ष की दावेदारी में भाजपा में एक चेहरा दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि देखना यह होगा कि 11 वार्डो में भाजपा ने अपना परचम लहराया। अध्यक्ष की दावेदारी में दो चेहरे दिखाई दे रहे हैं। भाजपा किस पर मुहर लगाती हैं और अध्यक्ष का ताज किस पर सजेगा।

Related Post