ताजासमाचार

पुर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की मनाई जंयती, रतनगढ़ मंडल मे किया कार्यकर्ताओं ने याद, पढिए पुरी खबर...

PRADESH HALCHAL- रिपोर्टर December 25, 2021, 8:57 pm Technology

नीमच जिले के रतनगढ़ भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के पुर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जंयती मनाई गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, पूर्व मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप सेन, पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष लखन पाटीदार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए याद किया। वही रतनगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष जंसवत बंजारा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत देश को विश्व में सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करने का जो सपना देखा था आज केंद्र में मोदी सरकार ने उसे साकार किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जा कि सोच स्वार्थ एंव राजनीति से ऊपर उठकर रही हैं।

इस मौके पर नवरत्न गुर्जर, प्रेम सिंह गुर्जर, मिट्ठू गुर्जर, लापिया से भागचंद गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर, रामनगर से संजय पाटीदार, पिंटू जोशी, सुनील सेन, रवि जोशी, आकाश जोशी, सतीश धाकड़, कृष्णा धाकड़, महेंद्र धाकड़, राजू पाटीदार, सुठोली से नरवर बंजारा, विकास बंजारा, प्रदीप बंजारा, चंद्र प्रकाश बंजारा, माही बंजारा, रोहन बंजारा, किशन बंजारा, राहुल बंजारा सहित कई युवा उपस्थित थे।

Related Post