ताजासमाचार

तेज रफ़्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, ढाई साल के बच्‍चे की मौत, दुर्घटना में 15 लोग घायल

Pradesh Halchal November 22, 2023, 4:50 pm Accident

इंदौर जा रही बस देवास जिले में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इस हादसे में एक बच्‍चे की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस देवास जिले के खातेगांव में दुर्घटना का शिकार हुई। दुर्घटना में 15 लोग घायल भी हुए हैं।

यह जानकारी भी मिली है कि ढाई वर्ष के बच्‍चे की इस हादसे में मौत हुई है। घायलों में एक महिला और एक अन्‍य बच्‍चे की हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना दोपहर दो बजे के आसपास हुई। यह बस हरदा से इंदौर जा रही थी।

दुर्घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए खातेगांव के

विज्ञापन
Advertisement
सरकारी अस्‍पताल भेजा गया है। कुछ यात्रियों ने बताया कि तेज गति के कारण बस की दुर्घटना हुई है, जबकि कुछ यात्री अन्‍य कारण बता रहे हैं।

Related Post